{"_id":"6a37dacbf0a4ce2d5e035201","slug":"conveyed-the-message-of-living-a-healthy-life-through-the-practice-of-yoga-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119684-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: योगाभ्यास कर निरोगी जीवन जीने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: योगाभ्यास कर निरोगी जीवन जीने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 21 Jun 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बौराड़ी स्टेडियम में हुआ सामूहिक योग, न्यायालय परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
नई टिहरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बौराड़ी स्टेडियम में विधायक किशोर उपाध्याय, जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर समाज कल्याण विभाग की ओर से बनाए गए नशा मुक्ति सेल्फी प्वाइंट पर अतिथियों ने सेल्फी लेकर नशामुक्त समाज निर्माण करने की अपील की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम शैलेंद्र नेगी, डीएफओ पुनीत तोमर, डॉ. सत्यवीर सिंह रावत, डॉ. सिद्धि मिश्रा मौजूद रहे।
दूसरी ओर, जिला न्यायालय परिसर में योग शिविर आयोजित किया गया। अधिवक्ता जगजीत सिंह नेगी ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रिंकी साहनी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दयाराम, सिविल जज मिथिलेश पांडेय, अपर सिविल जज ऐश्वर्या बोरा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत मौजूद रहे। इधर, पुलिस लाइन चंबा में आयोजित योग शिविर का एसएसपी श्वेता चौबे ने शुभारंभ किया। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर प्रो.शंकर लाल, सुदामा लाल, राजकिशोर थपलियाल, डाॅ. दिनेश नेगी, डा.पूरन लाल मीणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पीटीसी में पुलिस अधिकारियों और प्रशिक्षुओं ने किया योग
नरेंद्रनगर (टिहरी)। योग दिवस पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) में स्वस्थ आयु के लिए योग थीम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण अनंत शंकर ताकवाले, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र, सहायक पुलिस अधीक्षक कुश मिश्रा, ईओ एलम सिंह, अर्जुन सिंह मौजूद रहे। दूसरी ओर, राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में डॉ. सीमा पांडेय ने प्राणायाम कराया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह, डॉ. मीनाक्षी, मीना, डॉ. ईरा सिंह, डॉ. शनवर, दीपक, पंकज, आशीष, हितेश, मनीषा आदि मौजूद रहे।
सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुए विश्वविद्यालय कर्मी
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि मुख्यालय बादशाहीथौल में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। योगाचार्य डॉ. जय प्रकाश कंसवाल ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। दूसरी ओर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं पंचकर्म केंद्र चंबा में योग सत्र आयोजित किया गया। प्रो. अजय रणकोटी व सुनैना नौटियाल ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर बीडीसी सदस्य अनीता भंडारी, चिकित्सालय प्रभारी डॉ. विशा भूषण, डॉ. संदीप कटियार, डॉ. प्रेषिका उनियाल, अरविंद सेमवाल, हरीश भट्ट, प्रियंका राजपूत, आरती आदि मौजूद रहे। उधर हटवाल गांव स्थित नागराजा मंदिर परिसर में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
योग शरीर, मन और आत्मा को रखता है संतुलित: सविता
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के ग्राम सभा ब्रह्मसारी के सुक्तियाणा में योग शिविर आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान सरस्वती रावत की पहल पर आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया। योगाचार्य सविता गौड़ ने कपालभाति, अनुलोम-विलोम, वज्रासन और सिंहासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, महामंत्री अकवीर पंवार, हीरामणि गौड़, पृथ्वी सिंह रावत, खेमराज भट्ट, कुलबीर रावत, विनोद राणा, प्रमोद चमोली, सुमेर पंवार, प्रवीण असवाल, विनीता रावत आदि मौैजूद रहे।
योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान
कंडीसौड़ (टिहरी)। कंडीसौड़ ब्लॉक मुख्यालय में योग दिवस पर शिविर आयोजित कर अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने योगाभ्यास किया। दूसरी ओर, राजकीय महाविद्यालय कमांद में योगाचार्य देवेश चंद्र ने शिक्षकों-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर व्यापार मडल अध्यक्ष पवन सिंह रावत, दिनेश प्रसाद सकलानी, अरविंद मोहन केमवाल, रमा थपलियाल, शीशपाल चंद रमोला आदि मौजूद रहे। संवाद