सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   With monsoon approaching, drains on the Chamba-New Tehri road are blocked.

Tehri News: मानसून सिर पर चंबा-नई टिहरी मार्ग की नालियां जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 21 Jun 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
With monsoon approaching, drains on the Chamba-New Tehri road are blocked.
विज्ञापन
सड़क किनारे स्थित घरों और दुकानदारों की बढ़ सकती है मुसीबतें

स्थानीय लोग लंबे समय से नालियों की सफाई की कर रहे हैं मांग
नई टिहरी। चंबा-नई टिहरी मोटर मार्ग पर पानी निकासी व्यवस्था चिंताजनक बनी हुई है। मानसून आने वाला है लेकिन सड़क किनारे बनी नालियां जगह-जगह मलबे से अटी पड़ी हैं। ऐसी स्थिति में बारिश शुरू होते ही पानी सड़क पर बहने और आसपास के घरों व दुकानों के अंदर घुसने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोग लंबे समय से नालियों की सफाई की मांग करते आ रहे हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
चंबा से नई टिहरी तक करीब 12 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर नालियां पूरी तरह बंद पड़ी है। भौणाबागी, बादशाहीथौल क्षेत्र में नालियों में मलबा और कूड़ा जमा होने से पानी निकासी का रास्ता बंद हो चुका है। उक्त स्थानों पर सड़क के किनारे आवासीय भवन और दुकानें स्थित हैं। लोगों का कहना है कि बारिश हुई तो पानी सीधे सड़क पर बहेगा और घरों व दुकानों में घुसने का खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत वर्ष राष्ट्रीय राजमार्ग खंड देहरादून की ओर से चंबा-नई टिहरी मार्ग पर जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण कराया गया था। लेकिन निर्माण के बाद नालियों की सफाई नहीं होने से अधिकांश जगहों पर नालियां मलबे से भर गई हैं। भौणाबागी में नालियों का अस्तित्व तक दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान पानी सड़क पर बहने लगता है जिससे यातायात प्रभावित होता है। यदि समय रहते नालियों की सफाई नहीं हुई तो इस बार समस्या और अधिक गंभीर रूप ले सकती है। बरसात के दौरान यदि नालियां ओवरफ्लो होती हैं तो सड़क को भी नुकसान पहुंच सकता है।


चंबा-नई टिहरी मार्ग पर नालियों की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक सप्ताह के अंतर्गत बंद पड़ी नालियों से मलबा हटाने का कार्य कराया जाएगा।
- सुरेश तोमर, ईई राष्ट्रीय राजमार्ग खंड देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed