{"_id":"6a84641a0c5b7e80b9062610","slug":"allocate-type-1-vacant-and-sealed-quarters-via-lottery-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-120753-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: टाइप-वन के बंद और सील आवासों को लॉटरी से आवंटित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: टाइप-वन के बंद और सील आवासों को लॉटरी से आवंटित करें
Tue, 18 Aug 2026 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला मुख्यालय में स्थित पूल्ड हाउस और नॉन-पूल्ड हाउसों की मरम्मत में आ रही समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा की गई। बैठक में मोकरी कूड़ा स्थल में आ रही समस्याओं के समाधान करने पर विचार-विमर्श किया गया।
डीएम ने कहा कि टाइप-वन के जितने भी आवास बंद और सील हैं उनका नियमानुसार लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाए। इसके अलावा पुनर्वास विभाग की जिन बिल्डिंगों की मरम्मत और ध्वस्तीकरण किया जाना है उनकी सूची तैयार कर जल्द प्रस्तुत करें। उन्होंने लोनिवि को रेवेन्यू और रेंट से संबंधित सूची भी तैयार करने के निर्देश दिए।
मोकरी कूड़ा स्थल के संबंध में डीएम ने नगर पालिका के ईओ वासुदेव डंगवाल को निर्देश दिए कि सबसे पहले कूड़ा स्थल से लिगेसी वेस्ट हटाने की कार्रवाई की जाए। उसके पश्चात लोनिवि चंबा द्वारा वहां सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए अधिशासी अभियंता लोनिवि चंबा को इस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। संवाद