फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Orders to issue a notice to the person excavating on government land.

Tehri News: सरकारी भूमि पर खुदान करने वाले को नोटिस जारी करने के आदेश

Tue, 18 Aug 2026 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 18 Aug 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Orders to issue a notice to the person excavating on government land.
नई टिहरी। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की जिलास्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें भूस्खलन, पेयजल, सड़क, पशुधन और पुनर्वास से संबंधित विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा के दौरान अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में धनोल्टी के ग्राम उनियाल गांव और कद्दूखाल में हुए भूस्खलन के बाबत एसडीएम कमलेश मेहता ने बताया कि अधिकांश भूमि निजी है। सरकारी भूमि का एक छोटा सा हिस्सा है जिस पर एक व्यक्ति ने खुदान किया और भूमि में अस्थिरता की स्थिति पैदा हुई। डीएम ने संबंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ईई लोनिवि थत्यूड़ को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने और भू-धंसाव रोकने के लिए जमीन की सुरक्षित व स्थिरता के कार्य कराने के निर्देश दिए। नई टिहरी सी-ब्लॉक में हुए भूस्खलन और जल संस्थान से संबंधित हर घर जल के प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। पीएमजीएसवाई के सतेगल मोटर मार्ग और जौनपुर क्षेत्र में मरोड़ा-बनाली-कुंड मोटर मार्ग के स्थायीकरण संबंधी कार्यों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामप्रकाश ने आपदा के दौरान उपयोग होने वाली मॉर्चरी वैन के बारे में बताया। सीवीओ डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि सभी ब्लॉकों और नगर निकायों में कैटल कैचर की व्यवस्था करना अनिवार्य है। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी और वरिष्ठ प्रबंधक पुनर्वास राकेश थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed