{"_id":"69e6174d54265cd8ca0181d3","slug":"anshika-first-in-quiz-and-anjali-first-in-presentation-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-118487-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: क्विज में अंशिका और प्रजेंटेशन में अंजली प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: क्विज में अंशिका और प्रजेंटेशन में अंजली प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 20 Apr 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीजी कॉलेज में रसायन विभाग विभाग की ओर से कराई गई प्रतियोगिता
नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग के विभागीय परिषद की ओर से आयोजित क्विज और प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों के बीच निरंतर वाद-विवाद और अन्य प्रतियोगिताएं होनी चाहिए। इससे छात्र-छात्राओं के हुनर में निखार आएगा।
प्रभारी प्राचार्य प्रो. राजकुमार त्यागी ने रसायन विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही छात्रों के बीच अन्य रचनात्मक गतिविधियां भी होती रहनी चाहिए। इससे छात्रों का बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों को भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करनी चाहिए।
क्विज में अंशिका नेगी प्रथम, वंदना द्वितीय, अंजली बिजल्वाण तृतीय रही जबकि प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में अंजली बिजल्वाण पहले, उदित नौटियाल दूसरे और आरती डोभाल तीसरे स्थान पर रही। विजेता और उपविजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. साक्षी शुक्ला, डॉ. अजय बहुगुणा, डॉ सत्येंद्र ढौंडियाल, डॉ. नवीन रावत, पूरन सिंह रावत, प्रशांत पंवार और रवि रावत आदि मौजूद थे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X