सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Haven't received the Ujjwala gas connection yet, but calls are coming in for verification.

Tehri News: उज्ज्वला गैस कनेक्शन मिला नहीं सत्यापन के लिए आ रहा फोन

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 20 Apr 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Haven't received the Ujjwala gas connection yet, but calls are coming in for verification.
विज्ञापन
ग्रामीणों को गड़बड़ी का अंदेशा, निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई
Trending Videos

घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक में घुत्तू क्षेत्र के कई लोगों को अभी तक उज्ज्वला गैस कनेक्शन तो नहीं मिल पाया है लेकिन उन्हें कनेक्शन सत्यापन कराने के लिए फोन कॉल आने से ग्रामीण असमंजस में है। बिना कनेक्शन के सत्यापन कराने के फोन कॉल से परेशान लोगाें ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन भेजकर इसकी जांच कराने की मांग की है।
घुत्तू क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों प्रतापनगर में स्थित गैस एजेंसी से उज्ज्वला गैस कनेक्शन सत्यापन कराने के लिए फोन कॉल आ रही है जबकि उनमें से अधिकतर लोगों के पास उज्ज्वला गैस कनेक्शन नहीं है। ग्रामीणों ने योजना की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए उज्ज्वला गैस कनेक्शन वितरण में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर आवेदन किया था लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी अभी तक कनेक्शन नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में सत्यापन के लिए फोन आने से कई तरह से सवाल खड़े हाे रहे हैं। क्षेत्र के केदार बर्त्वाल ने कहा कि बिन कनेक्शन के सत्यापन के लिए फोन कॉल आने से गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।
उन्होंने इसकी जांच कर पात्र लाभार्थियों को उज्जवला गैस कनेक्शन देने की मांग की है। क्षेत्र की कमला देवी, फूल देवी, मकानी देवी, मंगला देवी, भामा देवी, सुशीला देवी और पवित्रा देवी आदि ने बताया कि उन्हें कनेक्शन अभी तक नहीं मिला है जबकि उन्हें कनेक्शन सत्यापन के लिए फोन कॉल आई है। उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की है। इस बारे में एजेंसी संचालक का पक्ष लेने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed