{"_id":"69ea5b8e6a877bca2101fa7e","slug":"the-three-day-fair-at-the-karnadevi-temple-concludes-with-prayers-and-rituals-tehri-news-c-5-1-drn1020-954046-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कर्णादेवी मंदिर में तीन दिवसीय मेला पूजा अर्चना के साथ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कर्णादेवी मंदिर में तीन दिवसीय मेला पूजा अर्चना के साथ संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। नरेंद्रनगर तहसील के पालकोट क्षेत्र में मां कर्णादेवी मंदिर में तीन दिवसीय मेले का पूजा अर्चना के साथ समापन हो गया। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने कर्णादेवी मंदिर पहुंचकर देवी डोली का आशीर्वाद लिया।
मेला समिति के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्रियों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि थौल-मेले हमारी पौराणिक संस्कृति से जुड़े हैं, भावी पीढ़ी के लिए इन्हें मिलकर आगे बढ़ना हम सबका का दायित्व है। कहा कि प्रदेश के साथ क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर करने के प्रयास किया जा रहा है। सरकार प्रयास कर रही है प्रदेश के दूर दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि थौल मेलों के आयोजनों से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। कहा कि समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभ मिले। उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। नगर पंचायत गजा के अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्रनगर विधानसभा सबसे अधिक विकास कार्य हुए है। इससे पूर्व मेले के समापन पर लोक गायक विरेंद्र राजपूत , विनोद सती, राकेश पंवार, गिरीश रणाकोटी, बबली उनियाल, दीपक कुलियाल ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। समापन बड़ी संख्या में मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कर्णादेवी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य मदन सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, ताजवीर सिंह खाती, कनिष्ठ प्रमुख दुर्गा रावत, माही सुरियाल, वीर सिंह रावत, विनय रणाकोटी, भगवान सिंह, रविंद्र राज, पूनम बलूनी, कांता रावत, लक्ष्मी रावत, करिश्मा बैलवाल, लक्ष्मण सिंह रावत, मंगेश उनियाल, मकान सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X