सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कई घरों में मचा कोहराम: टिहरी हादसे ने छीना इकलौता बेटा और दो बेटियों के सुहाग, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 23 Apr 2026 09:15 PM IST
सार

Tehri Accident News: चकरेड़ा गांव के संत्तू लाल की मौत होने पर परिजन और नाते-रिश्तेदार 23 अप्रैल को उनका दाह संस्कार करने हरिद्वार गए थे। उन्हें क्या पता था कि उनकी यह अंतिम यात्रा होने वाली है। सभी लोग हरिद्वार से अपने गांव लौट रहे थे।

विज्ञापन
Tehri Accident claims life of an only son and leaves two daughters widowed mountain of grief has crashed down
टिहरी में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा-कोटीकॉलोनी मोटर मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना से कई घरों में मातम पसर गया। दुर्घटना ने घर के इकलौते बेटे के साथ ही दो बेटियों का सुहाग भी छीन लिया। बुजुर्ग संत्तू लाल की अंत्येष्टि में गए सभी लोग आपस में नाते-रिश्तेदार थे। परिवार के आठ लोगों की मौत से गमगीन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

चकरेड़ा गांव के संत्तू लाल की मौत होने पर परिजन और नाते-रिश्तेदार 23 अप्रैल को उनका दाह संस्कार करने हरिद्वार गए थे। उन्हें क्या पता था कि उनकी यह अंतिम यात्रा होने वाली है। सभी लोग हरिद्वार से अपने गांव लौट रहे थे।

मातम के बीच 'मातम': अंत्येष्टि में गए थे, लौटते समय आठ रिश्तेदारों को खाई में खींच ले गई मौत, दर्दनाक तस्वीरें

Trending Videos
Tehri Accident claims life of an only son and leaves two daughters widowed mountain of grief has crashed down
टिहरी में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस दौरान चंबा-कोटीकॉलोनी मोटर मार्ग पर नैल गांव के पास दोपहर करीब सवा दो बजे वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया जिससे वाहन में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tehri Accident claims life of an only son and leaves two daughters widowed mountain of grief has crashed down
टिहरी में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दाह संस्कार में मृतक का बेटा प्रेमलाल के अलावा दामाद आशा लाल निवासी ठेला, चांजी निवासी दामाद विजय लाल और उसका भाई लक्ष्मण की भी मौत हो गई जबकि लोस्तू बडियारगढ़ निवासी दामाद उत्तम कुमार घायल हो गया।

Tehri Accident claims life of an only son and leaves two daughters widowed mountain of grief has crashed down
टिहरी में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वाहन में पिता आशा लाल और उसका पुत्र अंकित भी सवार था लेकिन आशा लाल की मौत हो गई। उनका बेटा अंकित गंभीर घायल हो गया।

विज्ञापन
Tehri Accident claims life of an only son and leaves two daughters widowed mountain of grief has crashed down
टिहरी में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हालांकि जिला अस्पताल पहुंचाए गए घायल को डाॅक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जिला पंचायत सदस्य अनुज लाल ने घायलों को उचित उपचार देने की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed