Pauri Garhwal: गुलदार की दहशत, प्रभावित क्षेत्र के 12 स्कूलों में दो दिन का अवकाश, ग्रामीणों में आक्रोश
पौड़ी जिले के बमठी गांव में एक बुजुर्ग खेतों में घास लेने गई थी तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर उसे मार दिया। वहीं गुलदार की घटना से ग्रामीणों को आक्रोश फूट पड़ा। गुलदार प्रभावित क्षेत्र के 12 स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पौड़ी मुख्यालय से सटे गुलदार प्रभावित बमठी गांव समेत चरधार संकुल के 12 विद्यालयों में 24 व 25 अप्रैल को अवकाश रहेगा। संकुल के सभी विद्यालय अब सोमवार को खुलेंगे। बीईओ ने इन संकुल के छात्र छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई करवाने के निर्देश दिए हैं।
बीईओ मास्टर आदर्श ने आदेश जारी कर बताया कि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए चरधार संकुल के 12 विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिसमें राउप्रावि व प्रावि गिरगांव, राउप्रावि व प्रावि छतकोट, राइंका क्यार्क, प्रावि चरधार, प्रावि ओणी, प्रावि बमठी, प्रावि केसुंदर, प्रावि सिरोली व सचकिलो और जू.हा भगतराम न्यू मॉडर्न सत्यखाल शामिल हैं।
महिला को गुलदार ने मार डाला
बमठी गांव में एक बुजुर्ग खेतों में घास लेने गई थी तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर उसे मार दिया। वहीं गुलदार की घटना से ग्रामीणों को आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर पहुंचे वन विभाग के अफसरों का घेराव कर गुलदार को मारने की मांग उठाई। जिला मुख्यालय के गढ़वाल वन प्रभाग के समीप बमठी गांव में घर के पास बुजुर्ग सीता देवी (72) घास लेने गई थी। काफी देर तक बुजुर्ग नहीं लौटी तो पति सुरेंद्र दत्त खंडूड़ी ने ढूंढखोज शुरू की।
खेत में बुजुर्ग की चप्पल और दरांती देख उन्हें अप्रिय घटना का अंदेशा हुआ। उन्होंने गांव के अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी दी। खोजबीन की तो बुजुर्ग का अधखाया शव झाड़ियों के बीच पड़ा था। सूचना पर वन, पुलिस, राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आक्रोशित लोगों ने वन विभाग के अफसरों का घेराव किया। उन्होंने गुलदार को आदमखोर घोषित करते हुए शीघ्र मारने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि गुलदार को मारने के बाद ही बुजुर्ग की अंत्येष्टि की जाएगी। गुलदार की घटना से कुठार, क्यार्क, बुड़ाकोट, केसुंदर, ओणी व असनोली आदि गांवों में दहशत बढ़ गई है।
पूर्व आईएएस अफसर ने की शासन से वार्ता
घटना स्थल पर पहुंचे पूर्व आईएएस व कांग्रेस नेता सुंदर लाल मुयाल ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया और शासन में अफसरों से फोन पर वार्ता गुलदार को शूट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि गुलदार इससे पूर्व भी आसपास के क्षेत्र में कई लोगों को मार चुका है। ऐसे में ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए उसे शूट करना बेहद जरूरी है। - वन विभाग पर दर्ज कराएंगे मुकदमा
ये भी पढ़ें...ALERT: एंड्रॉइड गॉड मोड; फोन में घुसा तो हटाना है मुश्किल खुद कर सकता है ट्रांजेक्शन, मैसेज और कॉल डायवर्ट
घटना से आक्रोशित क्षेत्र के विनाेद दनोसी, भास्कर बहुगुणा ने वन विभाग पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि डीएफओ लीसा विदोन कार्यक्रमों में व्यस्त हैं जबकि आए दिन उनके क्षेत्र में ही गुलदार लोगों को मार रहा है। घेराव करते हुए उन्होंने बताया कि इसी क्षेत्र में अभी तक तीन से चार लोगों को गुलदार मार चुका है। उन्होंने वन मंत्री से गांव में प्राइवेट शूटर तैनात करने, क्षेत्र को संवेदनशील घोषित करने, स्थानीय युवाओं की टीम गठित कर गुलदार चिह्नित करने की मांग उठाई।
- गुलदार को शूट करने के आदेश प्राप्त हाे गए हैं। शूटरों के साथ टीम को गांव में तैनात किया जा रहा है। गांव में पिंजरे, कैमरा ट्रैप लगाए जाएंगे। - रजत सुमन, डीएफओ, गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी।

कमेंट
कमेंट X