{"_id":"69eb266766f4c96d5901cfe6","slug":"kedarnath-yatra-spreading-misinformation-and-creating-reels-cases-registered-against-three-individuals-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Yatra: भ्रामक सूचना व रील्स बनाने वालों पर पुलिस का सख्त रुख, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Yatra: भ्रामक सूचना व रील्स बनाने वालों पर पुलिस का सख्त रुख, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार
22 अप्रैल को केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इस बीच यात्रा को लेकर कुछ भ्रामक जानकारियां सोशल मीडिया पर आने पर पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया है।
केदारनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर गलत सूचना और रील्स साझा करने के मामले में कोतवाली सोनप्रयाग में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
Trending Videos
एसपी नीहारिका तोमर के नेतृत्व में रुद्रप्रयाग पुलिस, जिला प्रशासन के साथ मिलकर यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने में जुटी है। एक ओर प्रशासन यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित कर रहा है, वहीं पुलिस लगातार श्रद्धालुओं की मदद में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी बीच सोशल मीडिया पर केदारनाथ यात्रा और दर्शन व्यवस्था को लेकर कुछ भ्रामक वीडियो और रील्स सामने आए। इन वीडियो के जरिए श्रद्धालुओं को गुमराह करने की कोशिश की जा रही थी।
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा 24 घंटे निगरानी के दौरान ऐसे मामलों को चिन्हित किया गया। शुरुआती जांच में इनकी गंभीरता को देखते हुए तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
ये भी पढे़ं...ALERT: एंड्रॉइड गॉड मोड; फोन में घुसा तो हटाना है मुश्किल खुद कर सकता है ट्रांजेक्शन, मैसेज और कॉल डायवर्ट
पुलिस ने बताया कि अन्य संदिग्ध वीडियो की पहचान की जा रही है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने और बिना पुष्टि के किसी भी वीडियो, फोटो या संदेश को शेयर न करने की अपील की है।

कमेंट
कमेंट X