{"_id":"69ea6652ec3d127d5005f7cb","slug":"census-today-is-last-day-for-self-enumeration-in-uttarakhand-teams-to-begin-door-to-door-enumeration-starting-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Census: उत्तराखंड में स्व-गणना का आज आखिरी दिन, कल से गणना के लिए घर-घर जाएगी प्रगणकों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Census: उत्तराखंड में स्व-गणना का आज आखिरी दिन, कल से गणना के लिए घर-घर जाएगी प्रगणकों की टीम
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 24 Apr 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश में 10 अप्रैल से डिजिटल भवन स्व-गणना शुरू की गई थी। खबर लिखे जाने तक प्रदेश में 56 हजार लोग घर बैठे स्व-गणना कर चुके हैं। इन्हें सबको एसई आईडी जारी हो चुकी है।
जनगणना
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश में चल रही डिजिटल मकान स्व-गणना का शुक्रवार को आखिरी दिन है। इसके बाद शनिवार से प्रगणक घर-घर जाएंगे। इसके लिए निदेशालय जनगणना ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Trending Videos
निदेशालय की ओर से प्रदेश में 10 अप्रैल से डिजिटल भवन स्व-गणना शुरू की गई थी। खबर लिखे जाने तक प्रदेश में 56 हजार लोग घर बैठे स्व-गणना कर चुके हैं। इन्हें सबको एसई आईडी जारी हो चुकी है। इनमें अल्मोड़ा में 4294, बागेश्वर में 3839, चमोली में 2510, चंपावत में 3200, देहरादून में 9627, पौड़ी में 2895, हरिद्वार में 6410, नैनीताल में 8255, पिथौरागढ़ में 2963, रुद्रप्रयाग में 1330, टिहरी में 2570, ऊधमसिंह नगर में 5471 और उत्तरकाशी में 2653 स्व-गणना शामिल हैं। डिजिटल स्व-गणना का शुक्रवार को आखिरी दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण के तहत 25 अप्रैल से शुरू होने जा रहे घर-घर मकान सूचीकरण व मकान गणना में 4491 सुपरवाइजर, 26,348 प्रगणक मिलाकर कुल 30,839 की टीम लगाई गई है। ये 24 मई तक ये घर-घर जाकर मकान सूचीकरण व मकान गणना का काम करेंगे। निदेशक जनगणना इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जो लोग अपनी भवन स्व-गणना डिजिटल माध्यम से कर चुके हैं, उनके घर भी प्रगणक पहुंचेंगे।
प्रगणक उनसे एसई आईडी लेंगे। इसे अपने सिस्टम में चेक करेंगे और सवालों के जवाब को मौके पर ही वेरिफाई करने के बाद अंतिम रूप से डाटा फीड कर देंगे। जिन लोगों ने स्व-गणना नहीं की होगी, उन्हें 33 सवालों का जवाब देना होगा। इसके बाद उनकी भवन गणना पूरी हो पाएगी।

कमेंट
कमेंट X