सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Elderly Man Buried Under Debris While Digging Well Shyampur haridwar Uttarakhand news in hindi

Haridwar: हैंडपंप के लिए कुआं खोदने के दौरान हादसा, मलबे में दबा बुजुर्ग, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीम

संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर (हरिद्वार) Published by: Renu Saklani Updated Fri, 24 Apr 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार

कुआं खोदने के दौरान एक  बुजुर्ग हादसे का शिकार हो गए। मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने के लिए टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। 

Elderly Man Buried Under Debris While Digging Well Shyampur haridwar Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

कांगड़ी ग्राम पंचायत से हैंडपंप के लिए कुआं खोदने के दौरान मिट्टी की भारी-भरकम ढांग गिरने से एक बुजुर्ग मलबे के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, कांगड़ी निवासी मनोहर पुत्र पूर्ण सिंह एक बुजुर्ग अपने घर के समीप हैंडपंप लगवाने के लिए कुआं खोद रहे थे। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग लगभग 25 फीट गहरे गड्ढे में उतरकर पाइप सेट करने का प्रयास कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी की ढांग भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई। देखते ही देखते बुजुर्ग पूरी तरह मलबे में समा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...ALERT: एंड्रॉइड गॉड मोड; फोन में घुसा तो हटाना है मुश्किल खुद कर सकता है ट्रांजेक्शन, मैसेज और कॉल डायवर्ट

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया। श्यामपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। बुजुर्ग ग्रामीण को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मिट्टी हटाने का काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed