सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Case registered against those who damaged government property at Kedarnath Dham

Kedarnath: धाम में सरकारी संपत्ति को पहुंचाया गया नुकसान, अराजक तत्वों के खिलाफ सोनप्रयाग में मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Fri, 24 Apr 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
सार

केदारनाथ धाम में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने अज्ञात  के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

Case registered against those who damaged government property at Kedarnath Dham
केदारनाथ धाम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

केदारनाथ धाम में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग में मुकदमा दर्ज किया गया है। यात्रा की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के प्रयासों के बीच, धाम क्षेत्र में जन-सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। सुलभ इंटरनेशनल के सुपरवाइजर मिंटू पाठक द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Trending Videos

 
तहरीर के अनुसार सेक्टर केदारनाथ, हेलीपैड एवं घोड़ापड़ाव अंतर्गत स्थापित सार्वजनिक शौचालयों में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तोड़फोड़ की गई है। केदारनाथ धाम स्थित हाट बाजार, पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पीछे, पंजाब सिंध भवन के पास और बेस कैंप क्षेत्र में पांच दरवाजे क्षतिग्रस्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त केदारनाथ अंतर्गत विभिन्न सेक्टरों में नल और सिस्टन को भी तोड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 की धारा तीन के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना जारी है।

ये भी पढे़ं...ALERT: एंड्रॉइड गॉड मोड; फोन में घुसा तो हटाना है मुश्किल खुद कर सकता है ट्रांजेक्शन, मैसेज और कॉल डायवर्ट

रुद्रप्रयाग पुलिस स्पष्ट चेतावनी देती है कि प्रचलित केदारनाथ यात्रा की गरिमा और जन-सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही जनपद पुलिस प्रशासन सभी से अपील करता है कि प्रचलित यात्रा में आवश्यक व्यवस्थाएं बनाने में पुलिस व प्रशासन को अपेक्षित सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed