सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Shridev Suman University's odd-semester examinations will commence on May 11.

Tehri News: श्रीदेव सुमन विवि की 11 मई से शुरू होगी सम सेमेस्टर की परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 23 Apr 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Shridev Suman University's odd-semester examinations will commence on May 11.
विज्ञापन
वंचित छात्र-छात्राओं को एक बार परीक्षा में शामिल होने का अंतिम अवसर दिया जाएगा : कुलपति
Trending Videos

चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि ने प्रयोगात्मक और परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होने का एक बार अंतिम अवसर देने का निर्णय लिया है। विवि की सम सेमेस्टर की परीक्षा 11 मई से 5 जून तक आयोजित की जाएगी। मूल्यांकन का कार्य जून तक पूरा किया जाएगा। प्रवेश के दौरान समर्थ पोर्टल में नामांकन के लिए एक निश्चित तिथि तय करने का निर्णय लिया है।
बादशाहीथौल में विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी की अध्यक्षता में हुई 11वीं परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्री पीएचडी परीक्षा के मूल्यांकन के लिए विषय विशेषज्ञ का न्यूनतम मानदेय पांच सौ रुपये तय किया गया। छात्र-छात्राओं की मांग पर उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन शुल्क जमा करने पर परीक्षा समिति ने सहमति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी कारण वश प्रयोगात्मक परीक्षा और शामिल न होने वाले छात्रों को विवि ने राहत देते हुए उन्हें एक बार परीक्षा में शामिल होने का अंतिम अवसर देने का निर्णय लिया है। कुलपति प्रो.जोशी ने कहा कि प्रवेश के दौरान समर्थ पोर्टल पर नामांकन करने के लिए एक निर्धारित तिथि तय की जाएगी। बार-बार नामांकन करने की तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।
पूर्व में जिन मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी की शिकायतें मिली है उन्हें इस बार मूल्यांकन केंद्र नहीं बनाया जाएगा। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए स्ववित्त पोषित कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य होने चाहिए। इस दौरान विवि के कुलपति प्रो. जोशी ने प्रो.डीसी गोस्वामी की पुस्तक क्लाइमेंट चेंज का विमोचन भी किया। बैठक में कुलसचिव दिनेश चंद्रा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. स्वाति नेगी, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. हेमंत बिष्ट, सहायक परिक्षक निरीक्षक डॉ. बीएल आर्य, प्रो. संजय पंत, डॉ. प्रतीक्षा जुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed