सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Assets to be Shifted for Koticolony-Dobra Road Project: DM

कोटीकॉलोनी-डोबरा रोड परियोजना से परिसंपत्तियां हो शिफ्ट : डीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 02 Jun 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Assets to be Shifted for Koticolony-Dobra Road Project: DM
विज्ञापन
नई टिहरी। डीएम नितिका खंडेलवाल ने कोटीकॉलोनी से डोबरा तक प्रस्तावित मोटर मार्ग परियोजना परिसंपत्ति शिफ्टिंग कार्य की समीक्षा की। बैठक में चंबा लोनिवि के अधिशासी अभियंता जगदीश खाती ने बताया कि कोटी कॉलोनी से डोबरा तक 15.77 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना से यूटिलिटी शिफ्टिंग से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाएं संचालित की जा रही हैं।
Trending Videos

जल निगम के ईई केएन सेमवाल ने बताया कि पेयजल लाइनों के शिफ्टिंग कार्य के लिए संबंधित विभागों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर 15 दिनों के भीतर कार्यवाही की जाएगी। जल संस्थान के ईई प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि मार्ग निर्माण के दौरान प्रभावित होने वाले हैंडपंपों के संबंध में शिफ्टिंग की मांग प्रस्तावित की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 15 जून तक संयुक्त निरीक्षण कर सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें। परियोजना के प्रथम 10 किलोमीटर क्षेत्र में कार्य प्रारंभ करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में टिहरी झील विशेष क्षेत्र(टाडा) से नवीन नेगी और यूपीसीएल से अमित रूसिया आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed