सब्सक्राइब करें

Accident: जैसलमेर से चारधाम दर्शन पर निकले थे आठ लोग; गंगा में गिरी इनोवा, चार की मौत, तीन लापता, तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी) Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 02 Jun 2026 09:01 PM IST
सार

Uttarakhand Car Accident News: देवप्रयाग से पांच किमी आगे बदरीनाथ धाम से लौट रही एक वाहन (इनोवा) मिट्टी के पांच फीट ऊंचे ढेर को पार कर तेज ढलान से 200 मीटर नीचे लुढ़कती हुई गंगा में समा गई।

विज्ञापन
Devprayag Accident Innova Fall into ganga Eight People Had Set Out from Jaisalmer for Char Dham Pilgrimage
देवप्रयाग में हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

चारधाम यात्रा से लौट रहा एक वाहन ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर पंतगांव सैनिक होटल के पास अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे गंगा में समा गया। वाहन में चालक सहित राजस्थान के दो परिवारों के आठ लोग सवार थे।





पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने 12 वर्षीय बच्चे को निकालकर बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया। जबकि देर शाम तक दो पुरुष व दो महिलाओं के शव मिल चुके थे, अभी तीन महिलाएं लापता हैं।

Srinagar Garhwal: बदरीनाथ हाईवे के पास स्कूटी-कार की हुई भिड़ंत, गंभीर दो घायलों को पहुंचाया अस्पताल

थाना प्रभारी देवप्रयाग प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे देवप्रयाग से पांच किमी आगे बदरीनाथ धाम से लौट रहा एक वाहन (इनोवा) मिट्टी के पांच फीट ऊंचे ढेर को पार कर तेज ढलान से 200 मीटर नीचे लुढ़कता हुआ गंगा में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुट गई। 

Devprayag Accident Innova Fall into ganga Eight People Had Set Out from Jaisalmer for Char Dham Pilgrimage
देवप्रयाग में कार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

व्यासी से पहुंचे गोताखोरों ने गंगा में खोज अभियान शुरू किया। ढलान पर कार से छिटके घायल बालक को तत्काल सड़क तक लाकर बेस अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दो पुरुष और दो महिलाओं के शव मिल गए, जबकि अन्य तीन महिलाओं की तलाश जारी है। 

Trending Videos
Devprayag Accident Innova Fall into ganga Eight People Had Set Out from Jaisalmer for Char Dham Pilgrimage
नदी में समाया वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देवप्रयाग तहसीलदार वीरम सिंह पंवार ने बताया कि कार में जैसलमेर (राजस्थान) निवासी गुड्डी, अषलेशा, नम्रता, बच्चा आयुष्मान और पुत्री जाह्नवी सहित डॉ.दिनेश पंवार व उनकी पत्नी कमला व कार चालक अमित गुप्ता सवार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Devprayag Accident Innova Fall into ganga Eight People Had Set Out from Jaisalmer for Char Dham Pilgrimage
नदी में समाया वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
 पुलिस की ओर से परिजनों से संपर्क के बाद मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वाहन उत्तराखंड नंबर का ही था, चालक की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Devprayag Accident Innova Fall into ganga Eight People Had Set Out from Jaisalmer for Char Dham Pilgrimage
देवप्रयाग कार हादसे में घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बच्चे की हालत गंभीर
हादसे में बचे बच्चे आयुष्मान का राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है और उसे आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। सीटी स्कैन में दाहिने पैर की जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है। उसका विशेष निगरानी में उपचार किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed