{"_id":"6a072328693c0487a6067e69","slug":"ayushman-arogya-mandir-begins-operations-in-srikot-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118910-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: श्रीकोट में शुरू हुआ आयुष्मान आरोग्य मंदिर का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: श्रीकोट में शुरू हुआ आयुष्मान आरोग्य मंदिर का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 15 May 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। लंबे इंतजार के बाद जौनपुर ब्लॉक के श्रीकोट में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का विधिवत संचालन शुरू हो गया। अब श्रीकोट क्षेत्र के लोगों को बुखार, सिरदर्द की दवाई लेने के लिए भी 30 किमी दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग का रूख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही उपचार और दवाइयों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। श्रीकोट में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया गया। श्रीकोट में वर्ष 2020 में सरकार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्माण के लिए 42.47 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी लेकिन भूमि के अभाव में कई समय तक कार्य शुरू नहीं हो पाया था। श्रीकोट गांव निवासी रणवीर सिंह बिष्ट ने स्वास्थ्य विभाग को अपनी दो नाली भूमि दान देकर इस कार्य को गति दिया था। बीते दिन श्रीकोट के ग्राम प्रधान दीपेंद्र बिष्ट ने नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया। अस्पताल निर्माण के लिए भूमि दान देने वाले स्व. रणवीर सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि दी गई। कहा उनके प्रयासों से अस्पताल बनने के बाद श्रीकोट, कोट, भटवाड़ी, बिष्टौंसी, घियाकोटी, सेंदुल, झिंगेरी, घराणा, एंदी आदि गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान भटवाड़ी सुनील सेमवाल, बलवीर सिंह बिष्ट, बलवीर सिंह रावत, डॉ.अर्पित चौहान, चीफ फार्मासिस्ट फूलदास, एनएनएम उर्मिला पंवार, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नीलम नौटियाल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos