सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Paragliding Association Demands Heli Service Relocation

Tehri News: पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने हेली सेवा का स्थल बदलने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 15 May 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Paragliding Association Demands Heli Service Relocation
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी जिले में पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने कोटीकॉलोनी से हेरिटेज हेलिकॉप्टर सेवा का टेकऑफ और लैंडिंग स्थल बदलने की मांग उठाई है। एसोसिएशन ने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि टिहरी बांध झील किनारे कोटीकॉलोनी में हेली सेवा संचालन के कारण पैराग्लाइडिंग ऐडवेंचर व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। उन्होंने हेली सेवा को चंबा पुलिस लाइन से संचालित करने का सुझाव दिया है। एसोसिएशन के जितेंद्र सिंह ने बताया कि हेली सेवा सुबह 10 से 11 बजे और दोपहर एक बजे के आसपास संचालित होती है, जो पैराग्लाइडिंग के लिए भी सबसे उपयुक्त समय होता है। सुरक्षा कारणों से इस दौरान उड़ान रोकनी पड़ती है, जिससे स्थानीय युवाओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। युवाओं ने प्रशिक्षण लेकर लाखों रुपये के उपकरण खरीदकर यह व्यवसाय शुरू किया है। उन्होंने बताया कि प्रतापनगर में लंबी उड़ान के लिए साइट चिन्हित है, लेकिन हेली सेवा के कारण उसका उपयोग भी नहीं हो पा रहा है। इससे पर्यटकों को निराश होना पड़ता है और सोलो प्रशिक्षण भी प्रभावित हो रहा है। एसोसिएशन ने मांग की कि हेली सेवा का स्थल चंबा पुलिस लाइन स्थानांतरित किया जाए। डीएम ने मामले पर विचार का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में कपिल नौटियाल, वीरेंद्र रावत और रजत रावत शामिल थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed