सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   DM directs preparation for monsoon disasters

Tehri News: डीएम ने मानसून में आपदा से निपटने की तैयारी रखने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 15 May 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
DM directs preparation for monsoon disasters
विज्ञापन
नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम नितिका खंडेलवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण की अध्यक्षता शुक्रवार को जिला आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों को मानसून सीजन में सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए।
Trending Videos

डीएम ने मानसून में आपात स्थिति में दूर संचार सेवाओं की सुचारु उपलब्धता के लिए सैटेलाइट फोन की मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पिछले वर्ष कराए गए आपदा कार्यों का निरीक्षण किया जाना चाहिए। एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने विभागवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला एवं तहसील स्तर के कंट्रोल रूम नंबर सार्वजनिक करने और कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों को आपदा के दौरान अपनी भूमिका से अवगत कराने को कहा। लोनिवि को जेसीबी मशीनों की लोकेशन और ऑपरेटरों के संपर्क नंबर उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य विभाग को डेंगू नियंत्रण की तैयारी करने और स्कूलों में बच्चों को आपदा के प्रति संवेदनशील बनाने के निर्देश दिए। पेयजल विभाग को लाइनें क्षतिग्रस्त होने पर शीघ्र मरम्मत करने, ऊर्जा निगम को विद्युत लाइनों की नियमित निगरानी करने और पालिकाओं को सभी नालियों की सफाई करने और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त रखने, पुलिस को आपदा उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित करें, अवैध खनन पर नजर रखने और खोज एवं बचाव कार्य के लिए सभी उपकरण तैयार रखने के निर्देश दिए गए। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में शेल्टर होम के रूप में सामुदायिक केंद्र, पंचायत घर और स्कूल भवनों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, जिला पंचायत को पैदल मार्गों की सफाई और रखरखाव करने, खाद्य आपूर्ति विभाग को राहत सामग्री की उपलब्धता बनाए रखने को कहा गया है। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, डीएफओ पुनीत तोमर, एएसपी दीपक कुमार और डीएसओ मनोज डोभाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed