सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Bus Carrying Pilgrims to Kedarnath Overturns on Road; Seven Injured

Tehri News: केदारनाथ जा रही यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, सात लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 01 Jun 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Bus Carrying Pilgrims to Kedarnath Overturns on Road; Seven Injured
विज्ञापन
दूसरे वाहन को पास देते समय अनियंत्रित होकर पलटी बस, यात्रियों की मची चीख-पुकार

कंडीसौड़ /चंबा (टिहरी)। गंगोत्री से हरियाणा के 23 यात्रियों को लेकर केदारनाथ जा रही एक बस चंबा-धरासू हाईवे पर जौलंगी गांव के समीप सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा और जिला अस्पताल बौराड़ी में उनका उपचार चल रहा है। बस सड़क पर पलटने से करीब आधे घंटे तक जाम भी लग गया।
चंबा-धरासू हाईवे पर जौलंगी गांव समीप सुबह 9.30 बजे के लगभग एक यात्री बस सड़क पर पलट गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। चंबा से उत्तरकाशी की तरफ जा रहे एक वाहन को पास देते हुए बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सात यात्री घायल हो गए। किसी तरह लोग बस से बाहर निकाले। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से पांच घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा और दो को जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया गया। कोतवाली निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य है। एआरटीओ सतेंद्र राज ने बताया कि यात्रियों से बातचीत की जा रही वह केदारनाथ यात्रा पर जाना चाहते या फिर अपने घर।
विज्ञापन


बस दुर्घटना में घायल हुए यात्री
सरला देवी (56) पत्नी अजय शर्मा निवासी प्रीतमपुर दिल्ली
चरण सिंह (73) पुत्र सूरजभान निवासी झज्जर हरियाणा
जय (52) पत्नी दिनेश चंद्र निवासी राजेंद्र पार्क गुड़गांव हरियाणा
ज्योति (37) पत्नी अमित कुमार निवासी फरीदाबाद हरियाणा
ओमप्रकाश (65) पुत्र तारा चंद्र निवासी सुभाष कॉलोनी फरीदाबाद
राधा (58) पत्नी प्रकाश निवासी सुभाष कॉलोनी फरीदाबाद
समवेश (58) पुत्र काशीराम निवासी सुभाष कॉलोनी फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed