सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Shortage of teachers at Atal Utkrisht GIC Mathkudisain.

Tehri News: अटल उत्कृष्ट जीआईसी मथकुड़ीसैंण में शिक्षकों की कमी

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 18 Jun 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Shortage of teachers at Atal Utkrisht GIC Mathkudisain.
10 साल से प्रधानाचार्य भी नहीं, 350 छात्र भुगत रहे खामियाजा
विज्ञापन

शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से अभिभावकों में आक्रोश, दी आंदोलन की चेतावनी
नई टिहरी। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मथकुड़ीसैंण में दो वर्षों से शिक्षकों की कमी के चलते छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। इसका सीधी असर विद्यालय के परीक्षा परिणामों पर पड़ रहा है। शिक्षकों की तैनाती न होने से अभिभावकों में भारी आक्रोश बना है।
भिलंगना ब्लॉक के हिंदांव पट्टी के अटल उत्कृष्ट जीआईसी मथकुड़ीसैंण में शिक्षकों की कमी का खमियाजा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य हड़ियाणा मल्ला विक्रम सिंह घणाता ने बताया कि मथकुड़ीसैंण अटल उत्कृष्ट विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद गत 10 वर्षों के रिक्त है। साथ ही एलटी में सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान तथा प्रवक्ता संवर्ग पर समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, संस्कृत के शिक्षकों के भी पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

विद्यालय में प्रयोगशाला सहायक के साथ चौकीदार पर खाली चल रहा है जिसका असर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के साथ परीक्षा परिणामों पर साफ दिखाई दे रहा है। इस सत्र में विद्यालय का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 40 प्रतिशत से कम रहा। विद्यालय में क्षेत्र के पंगरियाणा, लैनी, डॉरसील, महर गांव मल्ला, बढ़ियार, सरपोली,चटोली, अंथवाल गांव के अलावा कई अन्य गांवों के छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं लेकिन विद्यालय में शिक्षक न होने से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में वर्तमान समय में करीब 350 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। अभिभावकों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि निरंतर शासन-प्रशासन से विद्यालय में प्रधानाचार्य, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की तैनाती की मांग कर रहे हैं। इसी सत्र में खाली पदों पर शिक्षकों की तैनाती नहीं होती है तो क्षेत्र के ग्रामीण शासन-प्रशासन और शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

स्थानांतरण नीति के तहत शिक्षकों की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। सप्ताहभर के भीतर खाली पड़े पदों पर नियुक्तियां होने की संभावना है। इसके बाद भी किसी विद्यालय में कोई पद खाली छूट जाते हैं तो उस पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी

कमला बडवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed