सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   DM reprimands Executive Engineer for failure to improve the road.

Tehri News: सड़क सुधारीकरण नहीं करने पर डीएम ने ईई को लगाई फटकार

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 18 Jun 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
DM reprimands Executive Engineer for failure to improve the road.
विज्ञापन
बीडीसी बैठक में सदस्यों ने सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा के मुद्दे उठाए

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक की बीडीसी बैठक में सड़क, बिजली, पेयजल और शिक्षा के मुद्दे छाए रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ की सड़क का सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य न किए जाने पर डीएम ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए शीघ्र सड़क के सुधारीकरण के निर्देश दिए।
जौनपुर ब्लॉक की बीडीसी बैठक ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार की अध्यक्षता में हुई। क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों की संयुक्त बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करने को कहा। सदस्य क्षेत्र पंचायत जगत सिंह और अनीश कुमार ने थत्यूड़-मराड़ सड़क के किलोमीटर 34 और 35 पर नाली निर्माण न किए जाने, ढाणा बाजार से सीएचसी थत्यूड़ को जोड़ने वाली बदहाल सड़क की डामरीकरण की धनराशि गत वर्ष स्वीकृत होने के बाद भी डामरीकरण कार्य नहीं किए जाने रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कवि ने पीएचसी नैनबाग के उच्चीकरण का मामला उठाया। जिस पर एसीएमओ डॉ़ बृजेश ने बताया कि आबादी का मानक आडे आने से पीएचसी का उच्चीकरण नहीं हो पा रहा है। ग्राम प्रधान सरिता देवी ने छंडूकेखील तोक में पेयजल की समस्या का मुद्दा उठाया। इससे पूर्व सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज स्व़ जसपाल राणा को श्रद्धांजलि दी गई। विधायक पंवार, डीएम, ब्लॉक प्रमुख पंवार के सदस्यों ने रामलीला मैदान में लगे विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख जयकृष्ण उनियाल, कनिष्ठ मंजू पंवार, डीडीओ मो़ असलम,बीडीओ अर्जुन सिंह रावत, ऋषिराम उनियाल, सुनील कार्की, रामदयाल शाह, दीक्षा नेगी, रमेश बिष्ट, जसवंत पंवार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed