{"_id":"69aadd79baf7066e190df696","slug":"cctv-cameras-at-a-school-in-baldogi-showed-a-leopard-roaming-around-the-campus-tehri-news-c-54-1-uki1003-118462-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बल्डोगी के विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे में परिसर में घूमता दिखाई दिया गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बल्डोगी के विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे में परिसर में घूमता दिखाई दिया गुलदार
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 06 Mar 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ के बल्डोगी गांव के राजकीय इंटर कॉलेज के आसपास गुलदार की चहलकदमी के बाद भय का माहौल बना है। विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे में स्कूल परिसर में गुलदार घूमता हुआ दिखाई दिया है। इस पर ग्रामीणों और शिक्षकों ने वन विभाग से जल्द ही गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
शिक्षक मनमोहन राणा ने बताया कि इन दिनों राजकीय इंटर कॉलेज बल्डोगी के आसपास गुलदार की चहलकदमी बढ़ गई है। विद्यालय के परिसर में भी गुलदार घूमता हुआ दिखाई दिया है। उसका विचरण सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। कहा कि इससे विद्यालय और गांव के लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों विद्यालय में परीक्षाएं भी संचालित हो रही हैं। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का समय भी विद्यालय से आने-जाने का अलग-अलग है। हालांकि विद्यालय परिसर में गुलदार की चहलकदमी शाम को देखी गई है लेकिन ऐसी स्थिति में गुलदार कभी भी विद्यालय संचालन समय में परिसर में आ सकता है। साथ ही आसपास में भी उसके हमले का भय बना हुआ है। विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द ही गुलदार पकड़ने की मांग की है।
Trending Videos