सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Hunger strike postponed on assurance of SDM

Tehri News: एसडीएम के आश्वासन पर भूख हड़ताल स्थगित

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 06 Mar 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike postponed on assurance of SDM
विज्ञापन
15 दिनों से सड़क मरम्मत सहित सात सूत्री मांगों के लिए आंदोलित थे लोग
Trending Videos

घनसाली (टिहरी)। सड़क मरम्मत, पुल निर्माण शुरू करने, मोबाइल टावर स्थापित करने सहित सात सूत्री मांग को लेकर 15 दिनों से आंदोलनरत सीमांत गेंवाली गांव के लोगों ने एसडीएम अलकेश नौडियाल के लिखित आश्वासन पर भूख हड़ताल स्थगित कर दी। निर्धारित समय के अनुसार समस्याओं का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने फिर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
गेंवाली गांव के आपदा प्रभावित 12 परिवारों का पुनर्वास करने, आपदा से क्षतिग्रस्त जूनियर हाईस्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू करने, सड़क मरम्मत, पुल निर्माण और मोबाइल टावर की स्थापना की मांग को लेकर ग्रामीण 20 फरवरी से आंदोलनरत है। पूर्व प्रधान बचन सिंह रावत गांव के पंचायती चौक में 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 फरवरी से गावं की 20 अन्य लोग भी अनशन पर बैठे हुए थे। शुक्रवार को एसडीएम नौडियाल गेंवाली गांव पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत लोगों से वार्ता की। दोनों पक्षों के बीच लंबित मांगों पर सहमति बनी। एसडीएम ने ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया कि पुल निर्माण कार्य की 15 दिन में समीक्षा की जाएगी।
विद्यालय भवन निर्माण के लिए जिन्होंने भूमि दान दी है उनकी रजिस्ट्री करवाई जाएगी। टावर लगाने का टेंडर हो चुकी है। संपर्क मार्ग पर गिरे मलबे का 15 दिन के अंतर्गत निस्तारण किया जाएगा। आपदा प्रभावित घरों की सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक कार्य करने के लिए जल्द सर्वे करावाया जाएगा। सहमति बनने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रधान बिजेश्वरी देवी, वीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, महेश सिंह, सत्ये सिंह रावत, सुंदर लाल, भगवान दास, विनीता देवी, नारायणी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed