{"_id":"6a1c354611f6ae1a72031c71","slug":"children-learned-yoga-mehndi-and-language-skills-at-summer-camp-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119243-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: समर कैंप में बच्चों ने सीखा योग, मेहंदी और भाषा का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: समर कैंप में बच्चों ने सीखा योग, मेहंदी और भाषा का हुनर
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 31 May 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट में आयोजित भाषा समर कैंप के पांचवें दिन छात्र-छात्राओं ने गुजराती वर्णमाला, वार्तालाप, खानपान और लोक सांस्कृतिक की प्रस्तुति दी। दूसरी ओर, पीएमश्री आदर्श विद्यालय ढुंगीधार का पांच दिवसीय समर कैंप रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गया। बड़कोट इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि ज्येष्ठ उपप्रमुख त्रिलोक बिष्ट, भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष मुकेश रतूड़ी, ठांगधार के प्रधानाचार्य सुशील तिवारी ने कहा कि यह कैंप छात्र-छात्राओं को आत्मविश्वास प्रदान करने का बेहतर मंच है। प्रधानाचार्य जयप्रकाश डबराल ने बताया कि कैंप में छात्रों ने गुजराती भाषा की बारीकी, बर्तनी, बराखड़ी, शब्द भेद सहित जरूरी बातचीत वाले वाक्यों को बखूखी सीखा है।
उधर, पीएमश्री आदर्श विद्यालय ढुंगीधार का पांच दिवसीय समर कैंप के दौरान छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास, खेलकूद, संकेत भाषा, रंगोली, मेहंदी, बैंड अभ्यास कराया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मोर सिंह असवाल, डायट की प्रवक्ता सीमा शर्मा, संगीता देवी, जय प्रकाश डंगवाल, विजयलक्ष्मी, गीता, रविंद्र सिंह, विजय जोशी, कर्ण सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद