सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Closure of Tipri-Madan Negi Ropeway Increases People's Hardships

Tehri News: टिपरी-मदननेगी रोपवे बंद होने से बढ़ी लोगों की परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 01 Apr 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Closure of Tipri-Madan Negi Ropeway Increases People's Hardships
विज्ञापन
सेवा जल्द बहाल नहीं करने पर दी आंदोलन की चेतावनी
Trending Videos

नई टिहरी। टिपरी-मदननेगी रोपवे सेवा बंद होने से धारमंडल क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों को 25 किमी का अतिरिक्त मंहगा सफर करना पड़ रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन भेजकर रोपवे सेवा जल्द बहाल करने की मांग की है।
टिहरी बांध बनने के बाद धारमंडल क्षेत्र के दर्जनों गांवों के आवागमन के लिए टिपरी-मदननेगी रोपवे सेवा शुरू की गई थी लेकिन रोपवे का संचालन कर रही कंपनी का अवशेष भुगतान नहीं होने और अनुबंध आगे नहीं बढ़ाने पर कंपनी ने एक अप्रैल से सेवा बंद कर दी है। जिससे क्षेत्र के लोगों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला ने डीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि टिपरी-मदननेगी रोपवे धारमंडल क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों के आवागमन का मुख्य साधन है। रोपवे से हर दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग, बीमार और अन्य लोग आवागमन करते हैं। यह सेवा ठप होने से लोग 25 किमी का मंहगा और लंबा सफर तय करने को मजबूर हैं जिससे लोगों की दिनचर्या भी खासी प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सेवा ठप होने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा कि जनहित को देखते हुए रोपवे सेवा शीघ्र बहाल नहीं की जाती है, तो क्षेत्र के लोगों को आंदोलन शुरू करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed