सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Special Watch to be Kept on Char Dham Yatra: SSP

चारधाम यात्रा पर रहेगी विशेष नजर : एसएसपी

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 05 Apr 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Special Watch to be Kept on Char Dham Yatra: SSP
श्वेता चौबे, एसएसपी टिहरी। संवाद
विज्ञापन
नशा और साइबर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए गांवों में आयोजित की जाएगी चौपाल
Trending Videos

नई टिहरी। जिले की नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने महिला सुरक्षा, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, चारधाम यात्रा की सुचारू व्यवस्थाएं और नशे के खिलाफ प्रभावी अभियान को अपनी प्राथमिकता बताया।
रविवार को पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी चौबे ने कहा कि जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया जाएगा। महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए ठोस रणनीति के तहत कार्य किया जाएगा। चारधाम यात्रा को देखते हुए पुलिस व्यवस्थाओं को पहले से अधिक चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा। नशामुक्त टिहरी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ड्रग्स पैडलरों और तस्करी के रूट्स पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने पुलिस-जन संवाद को सशक्त बनाने पर भी जोर देते हुए कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। पुलिस और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत होगा। साइबर अपराधों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए गांवों में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इससे पूर्व एसएसपी ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर एएसपी दीपक सिंह, सीओ महेश लखेड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed