{"_id":"69d262c87bee5d918b0671f8","slug":"there-will-be-a-complete-ban-on-alcohol-at-public-gatherings-in-jadhadhar-gram-panchayat-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118224-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: जड़धार ग्राम पंचायत में सार्वजनिक समारोहों में शराब पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: जड़धार ग्राम पंचायत में सार्वजनिक समारोहों में शराब पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नियमों का उल्लंघन करने पर ग्राम पंचायत वसूल करेगी अर्थदंड
नई टिहरी। ग्राम पंचायत जड़धार में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने सार्वजनिक समारोहों में शराब नहीं परोसने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। निर्णय का उल्लंघन करने वालों से ग्राम पंचायत अर्थदंड वसूल करेगी।
चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जड़धार गांव में ग्राम प्रधान धनवीर सिंह जड़धारी की अध्यक्षता में आम बैठक संपन्न हुई। जिसमें उपस्थित महिलाओं ने चिंता जताते हुए कहा कि शराब का प्रचलन बढ़ने से गांव का सामाजिक माहौल खराब हो रहा है। इससे सर्वाधिक युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है। इसलिए गांव में सार्वजनिक रूप से शराब परोसना उचित नहीं है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब गांव में किसी भी शादी, मुंडन, जन्मदिन पार्टी आदि सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब परोसने पर रोक रहेगी। यदि कोई व्यक्ति नियम का उल्लंघन करता है और सार्वजनिक समारोह में शराब परोसता पाया जाता है तो उस पर 51 हजार का जुर्माना वसूला जाएगा।
महिला मंगल दल और गांव के अन्य लोगों ने इस निर्णय को सख्ती से लागू कराने की जिम्मेदारी ली है। गांव के अंतर्गत और आसपास शराब की बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जल्द ही पुलिस और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में महिला मंगल दल की अध्यक्ष ममता देवी, पूर्व प्रधान प्रीति जड़धारी, विजय जड़धारी, रेखा जड़धारी, वन सरपंच राजेंद्र नेगी, धनवीर सिंह आदि मौजूद थे।
Trending Videos