{"_id":"6a01dd2eb3ad4921630d2851","slug":"complaints-of-coughs-colds-and-fever-are-on-the-rise-among-young-children-due-to-changing-weather-conditions-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-118846-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मौसम के बदलाव से छोटे बच्चों में बढ़ रही खांसी-जुखाम और बुखार की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मौसम के बदलाव से छोटे बच्चों में बढ़ रही खांसी-जुखाम और बुखार की शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 11 May 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डॉक्टरों ने बच्चे और बुजुर्गों को बारिश और बाहर के खानपान से बचने की दी सलाह
नई टिहरी। टिहरी जिले गत एक सप्ताह से अधिक समय से मौसम में अचानक हो रहे बदलाव के चलते छोटे बच्चों और बड़े-बुजुर्गों खांसी, जुखाम और बुखार की शिकायतें देखने में आ रही है। डॉक्टरों ने इस तरह के मौसम में विशेषकर बच्चों और बजुर्गों को बचाने की सलाह दी है। साथ ही खानपान का भी विशेष ध्यान रखने को कहा है।
गर्मी के बाद अचानक मौसम खराब होने से तापमान में आ रही गिरावट से लोगों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है जिससे खांसी, जुखाम, बुखार, संक्रमण आदि शिकायतें को लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल के सीएमएस व फिजिशियन डॉ़ अमित राय का कहना मौसम में हो रहे परिवर्तन का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की विशेष जरूरत है। ताजा खाना और पानी उबाल कर पीने की जरूरत है।
जिला अस्पताल बौराड़ी के बालरोग विशेषज्ञ डॉ़ वैभव चंद रमोला और डॉ़ गौरव जंगपागी का कहना कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण बच्चों में सर्दी, खांसी, जुखाम, उल्टी और संक्रमण की शिकायतें देखने को मिल रही है। ऐसे में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है जो बच्चे मां का दूध पीते है उनकी माताओं को खानपान के साथ शुद्ध पानी पीना चाहिए। स्वास्थ्य खराब होने पर डॉक्टर को दिखाने के बाद ही बच्चे को दवा का सेवन कराएं।
Trending Videos