सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The first drug-free wedding took place in Golani and Naughar villages.

Tehri News: गोलाणी और नौघर गांव में हुई पहली नशा मुक्त शादी

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 10 May 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
The first drug-free wedding took place in Golani and Naughar villages.
विज्ञापन
देवभूमि नशा मुक्त मोर्चा ने किया वर-वधु को सम्मानित
Trending Videos

लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक के गोलाणी और नगर पंचायत लंबगांव के अंतर्गत नौघर गांव में पहली नशा मुक्ति शादी संपन्न होने पर देवभूमि नशामुक्त मोर्चा की ओर से वर और वधु पक्ष के परिजनों को सम्मानित किया गया।
नौ और दस मई को ग्राम पंचायत गोलाणी निवासी बचन सिंह कलूड़ा के पुत्र प्रवेश की लंबगांव नौघर निवासी राजेश रावत की पुत्री योगिता की मेहंदी और शादी समारोह बिना शराब के संपन्न हो गई। नशामुक्त मोर्चा के संयोजक देवी सिंह पंवार ने लंबगांव में नशा मुक्ति शादी करने पर वर और वधु पक्ष के लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों ने नशा मुक्त शादी संपन्न करवाकर समाज को नशा मुक्त का संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनेंने कहा कि नगर पंचायत लंबगांव और गोलाणी गांव की यह पहली नशा मुक्त शादी है। कहा कि शादी समारोह में शराब का बढ़ता प्रचलन चिंता का विषय है। इस मौके पर लेखक अभिनव कलूड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पंवार, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष युद्धवीर राणा, दिनेश कलूड़ा, संदीप कलूडा, चित्रा रावत, बबीता बिष्ट, उषा पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed