सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Construction and renovation work on the open-air theatre is in its final stages.

Tehri News: ओपन एयर थिएटर का निर्माण और मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 30 Mar 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Construction and renovation work on the open-air theatre is in its final stages.
विज्ञापन
कवर्ड मार्केट के ए और बी ब्लॉक का कार्य अप्रैल अंत तक पूरे होने की उम्मीद
Trending Videos

नई टिहरी। बौराड़ी में ओपन एयर थिएटर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। 10 अप्रैल तक डी और ई ब्लॉक का कार्य भी पूरा हो जाएगा। कवर्ड मार्केट के ए और बी ब्लॉक का कार्य अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद है।

जिला मुख्यालय के बौराड़ी में एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के वित्तीय सहयोग टिहरी झील प्रोजेक्ट के करीब 1300 करोड़ की सहायतीत परियोजना के तहत बौराड़ी के ओपन थिएटर, कवर्ड मार्केट का गत दो माह से पुर्न निर्माण और मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने ओपन एयर थिएटर क्षेत्र को डी, ई कवर्ड मार्केट को ए और बी ब्लॉक में विभाजित किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण के तहत दिव्यांगजनों के लिए थिएटर तक पहुंचने के लिए रैंप निर्माण के साथ वहां पर स्ट्रीट, डिस्प्ले बोर्ड के साथ सोलर पैनल आदि लगाए जाएंगे। पर्यटकों को बैठने के लिए बैंच, पांच वाटर कूलर, 10 कूड़ेदान, एक हाईटेक शौचालय का भी निर्माण होगा। सभी दुकानों पर नए शटर लगाने के साथ एक तरह का रंग-रोगन किया जाएगा।
परियोजना के तहत आईएसबीटी बौराड़ी बस अड्डे का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। सभी कार्य पूरा होने के बाद पूरे क्षेत्र सिटी सेंटर के रूप में विकसित होगा जिससे पर्यटकों की गतिविधियां बढ़ेगी। इस बाबत एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष कठैत ने बताया कि ओपन थिएटर क्षेत्र का कार्य पूरा होने वाला है। अप्रैल के अंत तक सिटी सेंटर का कार्य भी पूरा हो जाएगा।
आईएसबीटी बस अड्डे भी जल्द नये स्वरूप में नजर आएगा। बौराड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज सजवाण ने कहा कि मरम्मत और निर्माण कार्य किसी प्रकार की कमी दिखाई देने पर कार्यदायी संस्था से उसे मौके पर ठीक करवाया जा रहा है। इस मौके सुनील थलवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed