सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Land compensation for the affected residents of Maletha and Naithana should be resolved quickly

Tehri News: मलेथा और नैथाणा के प्रभावितों का भूमि मुआवजे का जल्द निस्तारण किया जाए

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 31 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Land compensation for the affected residents of Maletha and Naithana should be resolved quickly
विज्ञापन

Trending Videos
टिहरी। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन और जीवीके बांध परियोजना से देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में उपजी समस्याओं के निराकरण को लेकर डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता और देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की देखरेख में बैठक संपन्न हुई। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को मलेथा और नैथाणा ग्रामीणों के भूमि मुआवजे प्रकरणों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।


जिला सभागार में संपन्न हुई बैठक में विधायक कंडारी ने नैथाणा में 2़ 40 करोड़ से खेल मैदान का निर्माण करने के साथ मलेथा रेलवे स्टेशन का नाम वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी के नाम पर रखने के साथ उनकी मूर्ति लगाने तथा उनका परिचय को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। विधायक ने रेलवे परियोजना के अधिकारियों से रानीहाट, देवली और घिल्डियाल गांव सड़क पर सोलर लाइटें लगाने को कहा। डीएम ने ग्रामीणों की भूमि मुआवजा संबंधी प्रकरणों के निस्तारण हेतु एसडीएम कीर्तिनगर को शीघ्र कमेटी गठित कर पुन: पारदर्शिता के साथ सत्यापित करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। अधिकारियों ने बताया नैथाणा सड़क के लिए धनराशि मिलने के उपरांत आरडब्ल्यूडी घनसाली को कार्यदायी संस्था बनाया गया। विधायक ने परियोजना क्षेत्र में पथ प्रकाश, पानी का छिड़काव, नैथाणा के अंतर्गत पुलों का निर्माण और वाई जंक्शन के निर्माण पर अधिकारियों से चर्चा की। जीवीके के अधिकारियों ने कहा कि कंपनी डैम क्षेत्र चौरास में करीब डेढ़ किमी सड़क निर्माण का कार्य अप्रैल माह के अंत तक पूरा कर देगी। विधायक ने कहा कि उक्त दोनों परियोजनाएं राष्ट्रहित की हैं, आने वाले समय में क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। चारधाम यात्रा को लेकर विधायक ने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य सहित अन्य अवस्थापना सुविधाएं पूरी कर दी गई हैं। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख देवप्रयाग विनोद बिष्ट, कीर्तिनगर अचला खंडेलवाल,आरवीएनएल के प्रोजेक्ट मैनेजर डीएन कुमार, डीजीएम भूपेंद्र सिंह, जीवीके के संतोष रेडडी, जीएम अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार मो़ सादाब, रवि नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed