सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Four women injured in car accident

Tehri News: कार दुर्घटना में चार महिलाएं घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 31 Mar 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Four women injured in car accident
विज्ञापन
घनसाली(टिहरी)। थाना क्षेत्र में नैल-थापला रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे कार में सवार चार महिलाएं घायल हो गई। वाहन दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर पीएचसी पिलखी में भर्ती कराया। वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक दिनेश बल्लभ ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शिक्षिका नीता अपनी कार से पिलखी की तरफ आ रही थी। उनके साथ कार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला देवी, नैल निवासी नंदिनी और स्नेहा भी सवार थी। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे कार चालक नीता (42) पत्नी जयप्रकाश, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला देवी (40) पत्नी सोहन लाल, नंदिनी (16) और स्नेहा (15) दोनों पुत्री प्रदीप कुमार सभी निवासी पिलखी थाना घनसाली घायल हो गई। उन्होंने बताया कि नीता और उर्मिला के सिर में ज्यादा चोट लगी है। जिससे उन्हें पिलखी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। जबकि दोनों लड़कियों के पैर में चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर किया गया है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed