{"_id":"69cc0d1f0417e3227709648e","slug":"police-station-held-a-flag-march-in-kandisaur-market-tehri-news-c-5-1-drn1086-935498-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कंडीसौड़ बाजार में थाना पुलिस ने फ्लैग निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कंडीसौड़ बाजार में थाना पुलिस ने फ्लैग निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
कंडीसौड (टिहरी) ।छाम-कंडीसौड़ थाना पुलिस ने आगामी चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी के नेतृत्व में मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च निकालकर व्यवस्थित यातायात, वाहन पार्किंग का जायजा लिया। बताया कि मार्च का उद्देश्य यात्रा के दौरान सभी व्यवस्था दुरूस्त करना है। यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले और व्यापारियों का भी लाभ हो सके। उन्होंने ट्रैफिक सिस्टम को बेहतर करने के लिए अनावश्यक वाहनों को बाजार में खड़ा न करने की अपील की। मार्च के बाद पुलिस ने जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित टैक्सी संचालकों के साथ चर्चा की। कहा कि कंडीसौड़ के लिंक मार्गो व अन्य स्थानों को संचालित होने वाले सभी वाहन चालक तय पार्किंग स्थल पर ही वाहन पार्क करेंगे। सड़क की सफेद पट्टी के बाहर ही अपने वाहन खड़ा करें, जिससे यात्रियों के साथ साथ हाइवे से आवाजाही करने वालों को परेशान न हो। थानाध्यक्ष ने अपील की है कि हाइवे के किनारे कोई भी अपना सामान, भवन निर्माण सामग्री न ही फैलाएं और न डंप करें। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमेर सिंह पंवार, एसआई दीपक रावत, जुगल किशोर भट्ट, मनवीर चौहान, टैक्सी यूनियन के शीशपाल राणा, भूपेंद्र गुसाईं, गंभीर तोमर, मुकेश चमोली, परमेश चौहान, कल्पना, साक्षी, भगवान सिंह मौजूद थे।