{"_id":"69cc0d0212010a0bd10bdeaa","slug":"block-chief-manisha-honored-the-students-tehri-news-c-5-1-drn1086-935497-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: ब्लॉक प्रमुख मनीषा ने छात्रों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: ब्लॉक प्रमुख मनीषा ने छात्रों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
लंबगांव (टिहरी) श्री त्रिदंडीदेवजियर स्वामी निशुल्क शिक्षा निकेतन हिरवाल गांव के वार्षिक परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को ब्लॉक प्रमुख प्रतापनगर मनीषा पंवार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक देवी सिंह पंवार ने बताया कि गत वर्ष स्कूल शुरू हुआ है। जिसके कारण स्कूल में अभी छोटी कक्षाएं संचालित हो रही है। बताया यूकेजी के वार्षिक परीक्षा परिणाम में अभिनदंन प्रथम, अक्षय दूसरे और जानवी तीसरे स्थान पर रही। स्कूल में गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अव्वल सिंह रावत, विजेंद्र पंवार, भगवान सिंह कलूडा,विशन सिंह कैंतुरा, होशियार सिंह, देव सिंह, उम्मेद सिंह, भीम सिंह आदि मौजूद थे।