पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Construction of badminton court at Bauradi Stadium halted; DM orders an inquiry.

Tehri News: बौराड़ी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण बंद, डीएम ने बैठाई जांच

Mon, 06 Jul 2026 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 06 Jul 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Construction of badminton court at Bauradi Stadium halted; DM orders an inquiry.
सभी पक्षों की राय लेकर दो दिन में जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी समिति
विज्ञापन

नई टिहरी। बौराड़ी स्टेडियम में 71 लाख की लागत से निर्माणाधीन बैडमिंटन कोर्ट का कार्य विरोध के चलते अधर में लटक गया। कुछ लोगों की आपत्ति के बाद पिछले एक सप्ताह से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम नितिका खंडेलवाल ने दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी। समिति को दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। समिति को बैडमिंटन कोर्ट के लिए आसपास भूमि की पड़ताल करने को कहा गया है।
युवा कल्याण विभाग की पहल पर बौराड़ी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। बीते 27 मई को इसका शिलान्यास हुआ था। निर्माण की जिम्मेदारी लघु सिंचाई विभाग को दी गई है, जिसे नौ माह के भीतर कार्य पूरा करना था लेकिन अब विरोध के चलते निर्माण कार्य रुक गया है।
विज्ञापन

बौराड़ी स्टेडियम बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक असद आलम ने डीएम को ज्ञापन देकर निर्माण स्थल पर आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि जिला मुख्यालय का बौराड़ी स्टेडियम खेल गतिविधियों के लिए एकमात्र बड़ा मैदान है। यहां शिक्षा विभाग की खेल प्रतियोगिताओं के अलावा क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते हैं। ऐसे में स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट बनने से मैदान का क्षेत्रफल कम हो जाएगा। बड़े आयोजनों में दिक्कत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम नितिका ने पूछा जब शिलान्यास और भूमि पूजन हुआ था, तब किसी ने आपत्ति क्यों नहीं की। अब कार्य होने पर अचानक विरोध क्यों किया जा रहा। डीएम ने मामले की जांच के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र फोनिया और जिला खेल अधिकारी दीपक रावत की दो सदस्यीय समिति गठित कर उन्हें दो दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
डीएम ने समिति से कहा है कि वह वर्तमान निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय लोगों और संबंधित पक्षों का पक्षों को अवश्य सुने। श्रीदेव सुमन पुस्तकालय के पीछे उपलब्ध खाली भूमि का भी निरीक्षण कर यह पता लगाने को कहा कि वहां बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण संभव है या नहीं।


नगर क्षेत्र में खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के जिला प्रशासन और नगर पालिका की ओर से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधा मिलती। बैडमिंटन कोर्ट बनाने पर केवल एक-दो लोगों को ही आपत्ति है। उनके अपने निजी स्वार्थ है। सभी पक्षों की राय लेने के बाद जिला प्रशासन को खिलाड़ियों के हित में निर्णय लेना चाहिए।
- मोहन सिंह रावत, अध्यक्ष नगर पालिका नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed