पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Protest against dilapidated roads and poor healthcare services.

Tehri News: खस्ताहाल सड़क और लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 06 Jul 2026 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 06 Jul 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Protest against dilapidated roads and poor healthcare services.
डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की लगााई गुहार
विज्ञापन

नई टिहरी। प्रतापनगर क्षेत्र को जोड़ने वाली डोबरा-चांठी सड़क के सुधारीकरण, प्रतापनगर ब्लॉक क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मांगों का निराकरण करने की मांग की। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
सामाजिक कार्यकर्ता प्रिंसी रावत व पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला के नेतृत्व में सोमवार को प्रतापनगर क्षेत्र के लोग जिला मुख्यालय पहुंचे। क्षेत्र की बदहाल सड़कों और लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। डीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया है कि प्रतापनगर की लाइफ-लाइन डोबरा-चांठी सड़क लंबे समय खस्ताहाल बनी हुई है।
विज्ञापन

लोग सड़क पर जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर है। क सीएचसी लंबगांव और प्रतापनगर में डॉक्टरों और चिकित्सा उपकरणों की कमी होने से मरीजों को इलाज के इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। 108 एंबुलेंस की कमी होने से मरीजों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल पाती है। लंबगांव पंपिंग योजना का कार्य पूर्ण न होने से लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि डोबरा-चांठी क्षेत्र में रिंग रोड़ के नाम पर करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं लेकिन क्षेत्र में सड़कों की स्थिति दयनीय होने से लोग परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौर और रामगांव की 79 नाली भूमि की नीलामी को शीघ्र निरस्त करने की मांग की। जल्द ही मांगों का निराकरण न होने पर बेमियादी धरना-प्रदर्शन के साथ अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रदीप नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद सिंह रावत, राहुल राणा, बीडीसी सदस्य गंगा नेगी, खुशहाल सिंह रांगड़, धनवीर भंडारी, संतोषी भंडारी, रमेश रावत, जयेंद्र रागंड, जसवीर रावत, मुरली सिंह, धनवीर रावत, शीशपाल सिंह, कुशीलाल, टीकम नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed