सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Cultivators were encouraged to produce through scientific technology.

Tehri News: वैज्ञानिक तकनीकी से उत्पादन के लिए काश्तकाए किए प्रेरित

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 19 Feb 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Cultivators were encouraged to produce through scientific technology.
विज्ञापन
वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी में शीतोष्ण फल उत्पादन प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू
Trending Videos


नई टिहरी। वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी में काश्तकारों की दो दिवसीय शीतोष्ण फल उत्पादन प्रशिक्षण कार्यशाला शुरु हुई। वैज्ञानिकों ने काश्तकारों को फल और फसल उत्पादन के लिए वैज्ञानिक तकनीकी अपनाने के लिए प्रेरित किया।

वानिकी महाविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ़ आलोक येवले ने प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया। कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में बागवानी की बेहतर संभावना है लेकिन इसके लिए काश्तकारों को प्रशिक्षित होना जरूरी है। जिला उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा ने काश्तकारों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए योजना का लाभ उठाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेब और कीवी मिशन के तहत जिले में बागवानी मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है जिससे भविष्य में काश्तकारों की आजीविका में बढ़ोतरी होगी। महाविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किसानों को फल की प्रजाति का चयन, कटाई, छटाई, कीटनाशक, बागवानी प्रबंधन सहित अन्य जानकारियां दी। जौनपुर के युवा काश्तकार राजवीर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला में किसानों को नई-नई तकनीकी एवं उद्यान प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है, काश्तकारों को इससे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed