{"_id":"69907908e8345686550bb67a","slug":"cultural-programs-were-a-hit-at-the-alumni-meet-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-117338-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पुरातन छात्र सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पुरातन छात्र सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 14 Feb 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज गजा में वार्षिकोत्सव के साथ ही पुरातन छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पुरातन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र खाती, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर खाती, गजेंद्र खाती और प्रधानाचार्य अमर देव उनियाल ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चौहान ने कहा कि गजा इंटर कॉलेज का समृद्ध इतिहास रहा है। प्रधानाचार्य अमर देव उनियाल ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस मौके पर दिनेश प्रसाद उनियाल, राजेश गैरोला, सुनील चौहान, चतर चौहान, रमेश नयाल, प्रिंस राणा, आशीष चौहान, सभासद रंजना चौहान मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos