सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand to convert highway-side dumping zone into a sports ground

Tehri News: हाईवे के किनारे बने डंपिंग जोन को खेल मैदान बनाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 23 Jun 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Demand to convert highway-side dumping zone into a sports ground
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग

नई टिहरी। चंबा-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑल वेदर परियोजना के दौरान बनाए गए डंपिंग जोनो को विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खेल मैदान और पार्क में परिवर्तन करने की मांग की। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर जल्द ही कार्रवाई करने की मांग की है।
विहिप के विभाग मंत्री सुरम तोपवाल ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि चंबा-धरासू हाईवे पर ऑल वेदर सड़क कटिंग के दौरान दिखोलगांव, गुल्डी, रामगढ़, रतनोगाड़ सहित कई अन्य स्थानों पर डंपिंग जोन बनाए गए हैं। कई वर्ष बीत जाने के बाद डंपिंग जोनो पर बड़ी-बड़ी झांडियां उग गई है। झाड़ियों में जंगली जानवरों को आसानी से छुपने की जगह मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर रात के समय सफर करने वाले दोपहिया वाहन चालकों को जंगली जानवरों का भय बना रहता है। डंपिंग जोन स्थानीय और बाहर से आने वाले लोगों के लिए नशे के अड्डे बन गए हैं जिससे क्षेत्रों का माहौल खबर हो रहा है। उन्होंने डीएम से डंपिंग जोन का समतलीकरण करवा के वहां पर खेल मैदान और पार्क बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों क्षेत्रों में खेल मैदानों की कमी होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे और युवा ऑल वेदर सड़क के किनारे खेलने को मजबूर हैं जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। कहा कि डंपिंग जोन को खेल के मैदान और पार्कों के बदलने से स्थानीय युवाओं के लिए खेल के मैदान भी मिल जाएंगे।
खेल मैदानों की कमी भी दूर होने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा। ज्ञापन पर प्रधान संगठन अध्यक्ष थौलधार युद्धवीर सिंह रावत, ग्राम प्रधान दिखोलगांव रेखा देवी, प्रधान जुगड़ गांव संगीता देवी, रोबिन सिंह, सदस्य क्षेत्र पंचायत कोट सपना देवी, जिला पंचायत सदस्य शीशपाल राणा आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed