सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   DM displeased with slow pace of parking construction in Kaddukhal and Dhanolti.

Tehri News: कद्दूखाल और धनोल्टी में पार्किंग निर्माण की धीमी रफ्तार पर डीएम नाराज

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 23 Jun 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
DM displeased with slow pace of parking construction in Kaddukhal and Dhanolti.
विज्ञापन
धनोल्टी में पार्किंग निर्माण एक माह में पूरा करने का दिया समय

नई टिहरी। पर्यटक स्थल कद्दूखाल और धनोल्टी में निर्माणाधीन वाहन पार्किंग का डीएम नितिका खंडेलवाल ने स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कद्दूखाल में धीमी गति से चल रहे निर्माण पर डीएम ने नाराजगी जताई। पार्किंग निर्माण कार्य में मात्र 12 श्रमिक लगे हुए मिले। कार्यदायी संस्था लोनिवि को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं धनोल्टी पार्किंग का निरीक्षण करते हुए डीएम ने एक माह के भीतर कार्य पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की है।
डीएम ने कद्दूखाल में निर्माणाधीन वाहन पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। लोनिवि थत्यूड़ के राजेंद्र प्रसाद टम्टा ने बताया कि 7.94 करोड़ से पार्किंग बनाई जा रही है जिसमें 106 वाहनों के खड़े होने की क्षमता है। नवंबर 2026 तय कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने धीमी गति से चल रहे निर्माण पर सवाल उठाते हुए कहा कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाएं। ईई को ठेकेदार से देरी के कारणों की आख्या एक सप्ताह में उपलब्ध कराने को कहा। बाद में डीएम ने धनोल्टी में निर्माणाधीन वाहन पार्किंग का निरीक्षण किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय रुर्बन मिशन तहत वहां 3.76 करोड़ रुपये की लागत से दो अलग-अलग पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

पार्किंग संख्या-दो का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है जबकि पार्किंग संख्या- एक में भूतल का कार्य पूर्ण होने के साथ प्रथम तल के लिए रैंप और रेलिंग निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने एक माह के भीतर पार्किंग कार्य पूरा न होने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed