{"_id":"6a3a7d30ec31dbd41308df3d","slug":"water-seeping-from-silkyara-tunnel-threat-to-yamuna-river-and-drinking-water-sources-tehri-news-c-54-1-uki1010-120691-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सिलक्यारा टनल से रिस रहा पानी, यमुना नदी व पेयजल स्रोतों पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सिलक्यारा टनल से रिस रहा पानी, यमुना नदी व पेयजल स्रोतों पर खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 23 Jun 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यमुना नदी की सुरक्षा की स्थानीय लोगों ने उठाई मांग
बड़कोट। सिलक्यारा टनल से निकल रहे पानी को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल ने कहा कि टनल से निकल रहा पानी खड्ड के माध्यम से यमुना नदी और बड़कोट नलकूप पेयजल योजना क्षेत्र के आसपास पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी और एनएचआईडीसीएल को पत्र भेजकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी।
पोल गांव छोर से निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल से लगातार बड़ी मात्रा में पानी निकल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टनल निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रसायनों और अन्य निर्माण सामग्री के अवशेष इस पानी के साथ बाहर आ रहे हैं। निर्माण एजेंसी ने टनल के भीतर जमा पानी को बाहर निकालने के लिए पंप लगाए हैं जिनके जरिए पानी को पास की खड्ड में छोड़ा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पानी आगे चलकर यमुना नदी में मिल रहा है जिससे नदी के जल की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। लोगों ने पानी की गुणवत्ता की वैज्ञानिक जांच और पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। लोगों की चिंता इस बात को लेकर भी है कि बड़कोट नगर की पेयजल आपूर्ति के लिए जिन नलकूपों से पानी लिया जाता है।
विज्ञापन
टनल से निकल रहा पानी उसी क्षेत्र के आसपास से होकर गुजर रहा है। ऐसे में भूजल और पेयजल स्रोतों पर संभावित प्रभाव को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों ने पानी के नमूनों की जांच कर स्थिति साफ करने के साथ यमुना नदी और पेयजल स्रोतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।