फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   E vakasinaita na Tabana ni Taqomaki ni Kakana e 24 na ivakaraitaki mai na sitoa ena kena vakatitiqataki ni vakayagataki na kakana

Tehri News: मिलावट की आशंका पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों से 24 सैंपल भरे

Thu, 15 Oct 2026 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 15 Oct 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
E vakasinaita na Tabana ni Taqomaki ni Kakana e 24 na ivakaraitaki mai na sitoa ena kena vakatitiqataki ni vakayagataki na kakana
नई टिहरी /चंबा। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चंबा, बीपुरम और बौराड़ी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के 24 नमूने और दवाओं के चार नमूने जांच के लिए एकत्रित किए गए। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर दो खाद्य प्रतिष्ठानों और चार दवा विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा ने बताया कि चंबा ब्लॉक में खाद्य प्रतिष्ठानों और दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। बीपुरम और बौराड़ी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। चंबा क्षेत्र में खाद्य पदार्थों के 10 नमूने लिए गए। वहीं, बीपुरम और बौराड़ी में मूंगफली, मखाना, घी, कुट्टू का आटा, साबुत दाना, कच्चे चावल, लस्सी, छाछ, सूजी, काला चना, मिक्स दाल, मिक्स मसाला और सरसों के तेल समेत 14 खाद्य नमूने एकत्रित किए गए। इस मौके पर औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा, सहायक श्री चंद शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed