{"_id":"6ad0d883fbc76ec9ea0d07ff","slug":"na-misini-ni-tabaivola-kei-na-scanner-sega-ni-tiko-ena-rumu-ni-itukutuku-dm-tarova-na-isau-ni-ovisa-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-121855-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: रिकॉर्ड रूम में प्रिंटर और स्कैनर की सुविधा नहीं, डीएम ने रोका अधिकारी का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: रिकॉर्ड रूम में प्रिंटर और स्कैनर की सुविधा नहीं, डीएम ने रोका अधिकारी का वेतन
Thu, 15 Oct 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय अभिलेखागार के रिकॉर्ड रूम में प्रिंटर और स्कैनर की व्यवस्था नहीं करने पर डीएम नितिका खंडेलवाल ने कड़ी नाराजगी जताई। पूर्व में दिए गए निर्देशों की अनदेखी पर उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को डीएम नितिका ने राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण कर विभिन्न पत्रावलियों और अभिलेखों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने नक्शों और अन्य अभिलेखों की प्रतिलिपि लेने आए ग्रामीणों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। लोगों ने डीएम को बताया कि अभिलेखों की प्रतिलिपि लेने के लिए उन्हें बाहर निजी प्रिंटिंग प्रेस जाना पड़ता है।
डीएम ने रिकॉर्ड रूम के बाहर स्कैनिंग और प्रिंटिंग के निर्धारित शुल्क की दर सूची स्पष्ट रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डीएम सीधे कलेक्ट्रेट के समीप स्थित निजी प्रिंटिंग प्रेस पहुंचीं। वहां फोटोकॉपी की दर सूची नहीं लगी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और प्रत्येक प्रकार की फोटोकॉपी का शुल्क स्पष्ट करते हुए दर सूची तत्काल लगाने के निर्देश दिए।