फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Vakaraitaka vei ira na tamata na dodonu vakalawa ena fair .

Tehri News: मेले में लोगों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी

Thu, 15 Oct 2026 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 15 Oct 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Vakaraitaka vei ira na tamata na dodonu vakalawa ena fair .
नरेंद्रनगर (टिहरी)। कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लोगों को कानूनी अधिकारों के साथ महिला सुरक्षा और अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रेय गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। ताकि शोषण, अन्याय और उत्पीड़न की स्थिति में कानून का सहारा लिया जा सके। पीड़ित लोग विधिक सेवा संस्था से निशुल्क कानूनी सहयोग भी ले सकते हैं। उन्होंने महिलाओं को घरेलू हिंसा, संरक्षण अधिनियम, दहेज अधिनियम,कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, महिला सुरक्षा आदि के बारे में जानकारी दी। कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारियों की जानकारी होनी चाहिए। किसी प्रकार के उत्पीड़न पर तत्काल प्राधिकरण और पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। उन्होंने बाल विवाह, बाल संरक्षण, साइबर अपराध, धोखाधड़ी आदि पर कानूनी जानकारी दी। कहा कि कानूनी जागरूकता से सशक्त समाज बनता है। संवाद
विज्ञापन



प्रेम सद्भाव में गुरु की महत्ता का संदेश : इंद्रजीत
नरेंद्रनगर(टिहरी)। सिद्धपीठ कुंजापुरी मेले में संत निरंकारी मिशन की ओर से आयोजित सत्संग में ज्ञान प्रचारक इंद्रजीत सिंह ने श्रद्धालुओं को प्रेम सद्भाव, अच्छे संस्कार और गुरु की महत्ता का संदेश बताया। कहा कि मानव जीवन वास्तविक सफलता, एक दूसरे से प्रेम करने और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है। कहा कि मनुष्य जिस नजरिये से संसार को देखता है, उसके विचार उसी के अनुरूप बनते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सोच सकारात्मक रखनी चाहिए। किसी भी कार्य को पूरे मनोयोग, निष्ठा और समर्पण की भावना करना चाहिए। कहा कि बिना गुरु के मनुष्य का आध्यात्मिक कल्याण संभव नहीं है। इस मौके पर जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह, गब्बर सिंह चौहान, संयोजक कल्याण सिंह नेगी, ज्योति नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed