फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Education system at Model Inter College derailed due to teacher shortage.

Tehri News: शिक्षकों की कमी से पटरी से उतरी मॉडल इंटर कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था

Thu, 23 Jul 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 23 Jul 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Education system at Model Inter College derailed due to teacher shortage.
अभिभावक बोले, रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति शुरू न होने पर करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। शिक्षकों के अभाव में राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज थत्यूड़ की शिक्षा व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। अभिभावक लंबे समय से अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। कॉलेज में प्रवक्ताओं समेत कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
हिंदी, अर्थशास्त्र और इतिहास के प्रवक्ता, हाईस्कूल में गणित शिक्षक का पद रिक्त होने से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विद्यालय में कनिष्ठ सहायक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद भी रिक्त है। अभिभावकों ने जल्द रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पीटीए संघ के अध्यक्ष हरिओम रावत, एसएमसी अध्यक्ष जगपाल सिंह पंवार, हरिभजन सिंह पंवार का कहना है कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी का सीधा असर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ रहा है। महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षक नहीं होने से नियमित कक्षाओं और विषयवार पढ़ाई नहीं हो पा रही है। हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो अभिभावक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रमेश चंद्र देवराड़ी ने बताया कि विद्यालय में हिंदी, अर्थशास्त्र और इतिहास विषय में प्रवक्ता तथा हाईस्कूल में गणित शिक्षक का पद रिक्त है। उन्होंने भी माना कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कार्की ने बताया कि हिंदी और अर्थशास्त्र के प्रवक्ता पद पर अतिथि शिक्षकों के माध्यम से व्यवस्था कर दी गई है। हाईस्कूल हिंदी के पद पर भी अतिथि शिक्षक की तैनाती की गई है। कनिष्ठ सहायक का पद जल्द भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed