{"_id":"6a369ca37ef6a37db9059f9d","slug":"formal-operations-of-kendriya-vidyalaya-begin-in-madannegi-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119669-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय का विधिवत संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय का विधिवत संचालन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टिहरी सांसद ने किया विद्यालय का उद्घाटन, बोलीं, गांवों से पलायन रोकने में अहम भूमिका निभाएगा केवि
116 बच्चों ने लिया प्रवेश, अगले सत्र से कक्षा छह में मिलेगा प्रवेश
नई टिहरी। टिहरी बांध प्रभावित मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय का संचालन विधिवत शुरू हो गया। टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने विद्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए शिक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
मदननेगी में केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू होने के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद शाह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में केंद्रीय विद्यालय मददगार साबित होगा। प्रतापनगर क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय का संचालन शुरू होने से बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर स्थानीय स्तर पर मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रोकने में भी केंद्रीय विद्यालय सहायक होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं।
नवसृजित विद्यालय में मूलभूत जिन भी सुविधाओं का अभाव है उन्हें मिलजुल कर जल्द दूर किया जाएगा। प्रधानाचार्य एमएस रावत ने बताया कि वर्तमान शिक्षा सत्र में कक्षा 1 से 5 तक का संचालन शुरू कर दिया गया है। प्रथम सत्र में 116 छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में प्रवेश लिया है। विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अगले सत्र से कक्षा छह में विद्यालय में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार ने मदननेगी केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका शुरू करने की मांग उठाई। इस मौके पर जाखणीधार के ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बड़वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, महामंत्री बलवंत रावत, जयेंद्र सेमवाल, सीए राजेश्वर पैन्यूली, गोविंद बिष्ट, प्रेमदत्त जुयाल, ब्लॉक प्रमुख मनीषा पंवार मौजूद रहे। इससे पहले विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी।