सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Gardener training center to be built in Pratapnagar at a cost of five crore rupees

Tehri News: प्रतापनगर में पांच करोड़ से बनेगा माली प्रशिक्षण केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 09 Mar 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Gardener training center to be built in Pratapnagar at a cost of five crore rupees
विज्ञापन
टिहरी के साथ अन्य जिलों के काश्तकारों को मिलेगा केंद्र का लाभ
Trending Videos

नई टिहरी। प्रतापनगर में माली प्रशिक्षण केंद्र तैयार होने के बाद टिहरी के साथ अन्य जिलों के काश्तकारों को इसका लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण केंद्र से काश्तकारों को उन्नत किस्म के पौधों के साथ ही बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।
करीब पांच करोड़ की लागत से बनने वाले प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसमें तहत कार्यालय कक्ष, माली, हॉस्टल, सभागार के साथ फल और फूल के पौधों को तैयार करने के लिए नर्सरी बनाई जाएगी। प्रशिक्षण केंद्र में उन्नत किस्म के फल, सब्जी, फूलों के उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काश्तकारों को पहाड़ में होनी वाले मुख्य फल अखरोट, सेब, खुमानी, पुलम, कीवी, सब्जी, फूल और नगदी फसलों के उत्पादन, रोगों और कीटों से बचाने के साथ रसायनों का सही उपयोग का प्रशिक्षण और जानकारी दी जाएगी। नर्सरी में उन्नत किस्म के फलों के पौधे तैयार करने के साथ बीजों प्रवर्धन किया जाएगा।
माली प्रशिक्षण शुरू होने से युवाओं के लिए नर्सरी और बागवानी के क्षेत्र में स्वरोजगार का मौका मिलेगा। गत वर्ष अक्तूबर में वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के सम्मेलन के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने प्रतापनगर में माली प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास किया था।
इस बाबत वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी के अधिष्ठता डॉ़ टीएस मेहरा ने कहा कि प्रतापनगर में बनने वाले माली प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण का कार्य पेयजल निर्माण की ओर से किया जा रहा है। प्रशिक्षण केंद्र का टिहरी के साथ अन्य जिलों के काश्तकारों को लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण केंद्र में काश्तकारों को विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली बागवानी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed