{"_id":"69aed154ad698932f304e408","slug":"garhwal-heroes-won-the-km-cariappa-football-tournament-title-tehri-news-c-50-1-nth1001-117733-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: गढ़वाल हीरोज के नाम रहा केएम करिअप्पा फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: गढ़वाल हीरोज के नाम रहा केएम करिअप्पा फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 09 Mar 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी और धनराशि देकर किया सम्मानित
नई टिहरी। टिहरी झील महोत्सव के तहत जनरल केएम करिअप्पा फुटबाॅल टूर्नामेंट में गढ़वाल हीरोज विजेता और 14 गढ़वाल राइफल्स उपविजेता बनी। डीएम नितिका खंडवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी और धनराशि के चेक देकर सम्मानित किया।
बौराड़ी स्टेडियम में केएम करिअप्पा फुटबाॅल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गढ़वाल हीरोज और 14 गढ़वाल राइफल्स के बीच खेला गया जिसमें गढ़वाल हीरोज ने 14 गढ़वाल को 2-1 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। इससे पूर्व टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 14 गढ़वाल और 7 गढ़वाल राइफल्स के बीच खेला गया जिसमें 14 गढ़वाल ने 5-1 जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा मुकाबला आईआईएमटी मेरठ और गढ़वाल हीरोज की टीमों के बीच खेला गया जिसमें गढ़वाल हीरोज ने आईआईएम मेरठ की टीम को 1-0 से हराकर फाइनल में पहुंची। टूर्नामेंट से जुड़े वीर विक्रम पंवार बताया कि विजेता टीम को 1़ 50 लाख तथा उप विजेता टीम को 75 हजार की राशि के चेकों के साथ शील्ड देकर सम्मानित किया। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को 25-25 हजार के चेक देकर सम्मानित किया गया।
गढ़वाल हीरोज के खिलाड़ी वाकमैन गोल्डन बूट मिला। डीएम नितिका ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने को कहा। पालिकाध्यक्ष रावत ने कि कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि आगामी वर्षों में भी नई टिहरी में करिअप्पा फुटबाॅल टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जाए। इस मौके पर डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल, दर्शन गुसाईं, देवेंद्र नौडियाल, कुलदीप पंवार, गंगा भगत नेगी, मनोज नेगी, मंजीत सजवाण, अशद आलम, हनुमंत महर, बद्री प्रसाद सकलानी आदि मौजूद थे।
Trending Videos