सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Farmers appealed to the DM for repairs and fencing of canals

Tehri News: गूल मरम्मत और घेरबाड़ करने की किसानों ने डीएम से लगाई गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 12 Mar 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Farmers appealed to the DM for repairs and fencing of canals
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। डीएम नितिका खंडेलवाल ने ग्राम कोटीगाड़ के नौलीखाला नामे तोक में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए जिला योजना से निर्मित चेन लिंक फेंसिंग (घेरबाड़) कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने बताया कि घेरबाड़ की कुल लंबाई 226.10 मीटर है, जिसके लिए गत वित्तीय वर्ष में जिला योजना से साढ़े 6 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। इस फेंसिंग से गांव की लगभग 8 हेक्टेयर भूमि सुरक्षित हुई है। ग्रामीणों ने सिंचाई गूल की मरम्मत और शेष स्थानों पर घेरबाड़ कराने की मांग की, जिस पर डीएम ने इसे जिला योजना में प्रस्तावित कर कार्य कराने का आश्वासन दिया। कृषि विभाग द्वारा इसी तोक में 1 एकड़ भूमि पर लाइनिंग सिस्टम से गेहूं की बुवाई भी की गई है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने किसानों को इस विधि से गेहूं की खेती के लिए प्रेरित करने और खाद-बीज समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शीला देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed